बोकारो युवती लापता केस : HC ने DGP, FSL निदेशक, बोकारो SP और SIT टीम को किया तलब

रांची : रांची में झारखंड हाई कोर्ट में बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती मामले में सुनवाई हुई. करीब 9 महीने से...

रांची : रांची में झारखंड हाई कोर्ट में बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती मामले में सुनवाई हुई. करीब 9 महीने से लापता युवती को लेकर उसकी मां रेखा देवी ने हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की है. सुनवाई के दौरान प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता विंसेट रोहित मार्की ने बरामद कंकाल को युवती का होने से साफ इनकार किया. उन्होंने दलील दी कि कंकाल की स्थिति देखकर यह प्रतीत होता है कि वह 9 महीने पुराना नहीं बल्कि 2 से 3 वर्ष पुराना है.

Also Read : बोकारो युवती लापता केस : HC ने DGP, FSL निदेशक, बोकारो SP और SIT टीम को किया तलब

जांच पर कोर्ट सख्त, कल सभी अधिकारियों को किया तलब


मामले में अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि क्या कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया गया है और क्या रेखा देवी के सैंपल लिए गए हैं. इस पर बताया गया कि अब तक डीएनए जांच नहीं कराई गई है. इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए डीजीपी, एफएसएल निदेशक, बोकारो एसपी और पूरी SIT टीम को अगले दिन सुबह 10:30 बजे तलब किया है. प्रार्थी पक्ष ने यह भी कहा कि जिस जगह कंकाल मिला है वह सार्वजनिक क्षेत्र है, ऐसे में यह किसी और का भी हो सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *