गढ़वा: विधायक के घर को चोर ने बनाया निशाना, लाखों की नकदी और जेवरात पार

GARHWA: झारखंड के गढ़वा जिले से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता और...

GARHWA: झारखंड के गढ़वा जिले से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता और विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने विधायक के बेलहारा स्थित घर से लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है.

शादी के उपहारों पर चोरों की नजर

विधायक की पत्नी मीरा तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चोरी हुए सामानों में उनके बेटे की शादी में मिले कीमती उपहार शामिल थे. उनके अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया.

चोरी हुए सामानों में लगभग 2.70 लाख रुपये नकद, नौ सोने की अंगूठियां, दो सोने की चेन और अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *