सरायकेला: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कुचाई में कक्षा 6, 7 एवं 9 में नामांकन हेतु छात्राओं के चयन के लिए प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुचाई साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई.
योग्य छात्राओं को प्राथमिकता आधार पर किया जाए चयनित
बैठक में निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं पात्रता मानकों के अनुरूप छात्राओं के चयन की प्रक्रिया पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर विशेष बल दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया, कि चयन कार्य में सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र एवं योग्य छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया जाए.
बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला : छोटा गम्हरिया में ‘वात्सल्य बालिका गृह’ का उद्घाटन, उपायुक्त ने किया निरीक्षण
