गिरिडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र जीटी रोड स्थित नेशनल हाईवे पर कूलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ. यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने अपने आगे चल रही कोयला लदी मिनी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार दी थी, कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे. इस दौरान आग की तेज लपटों ने पास खड़े एक अन्य ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
गिरिडीह: जीटी रोड पर टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी आग
गिरिडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र जीटी रोड स्थित नेशनल हाईवे पर कूलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा...
सम्बंधित ख़बरें
