Ranchi: राज्य सरकार की तरफ से गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने वार्ता शुरू कर दी है. इस कमेटी में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार सोनू और संजय यादव हैं. ये मंत्री छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर रहे हैं. वार्ता के लिए 10 छात्रों का दल राजकीय अतिथिशाला के अंदर चले गए है. वार्ता में सरकार के तरफ से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव शामिल हैं. प्रशाशन के तरफ से वार्ता में रांची के DC और SSP मौजूद हैं.
वार्ता में शामिल 10 सदस्यीय डेलीगेशन के नाम:
– रवीन्द्र पासवान
– पीयूष कुमार
– राजेश प्रसाद
– नीतू कुजूर
– अंकित राज
– कार्तिक सोरेन
– शालू कुमारी
– रवींद्र कुमार रवि
– आनंद कुमार
– अंकित कुमार



