सरायकेला: पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर पोटका में आदिवासी समाज का वार्षिक मिलन सामारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए.
कमीटी कर रही अच्छा काम
कार्यक्रम का आयोजन मुंडा स्वशासन व्यवस्था पोटका प्रखंड कमीटी द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी मुंड़ा समाज के मुख्य लोग मजूद रहें. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद रही. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुंडा स्वशासन व्यवस्था पोटका प्रखंड कमीटी द्वारा काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है. लोगों के हर सुख दुःख में बढ़ चढ़कर काम करती है. वार्षिक मिलन समारोह के माध्यम से समाज के तमाम लोग एक जगह मिलते हैं और अपनी बातों को समाज के सामने रखते हैं.
