Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: चुनावी ड्यूटी के बीच चोरी! काशी साहू कॉलेज से पोलिंग पार्टी की रवानगी के दौरान होमगार्ड की बाइक गायब

सरायकेला: सरायकेला के काशी साहू कॉलेज स्थित वाहन कोषांग से रविवार को होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल चोरी हो गई. जवान खरसावां का...

सरायकेला: सरायकेला के काशी साहू कॉलेज स्थित वाहन कोषांग से रविवार को होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल चोरी हो गई. जवान खरसावां का रहने वाला है और चुनाव ड्यूटी में तैनात था. आपको बता दें कि रविवार को निकाय चुनाव के मद्देनर काशी साहू महाविद्यालय से पोलिंग पार्टी को रवाना किया जा रहा था. इसी दौरान जवान अपनी कमान लेने कॉलेज पहुंचा और मोटरसाइकिल खड़ी कर कॉलेज के अंदर गया. लौटने पर अपनी बाईक को गायब पाया. पूरे इलाके में गाड़ी खोजी गई, लेकिन बाईक नहीं मिला.

बढ़ाई जाएगी सुरक्षा और सतर्कता 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई और अब खोजबीन जारी है. जवान ने इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि चुनाव को लेकर जिले में पूरी पुलिस फोर्स मौजूद रहने के बावजूद यदि कोई वाहन चोरी कर सकता है, तो आम जनता और सुरक्षा दोनों के लिए यह गंभीर संकेत है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही है. प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि ऐसे मामलों में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाई जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *