अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित

  SIMDEGA: जिले के बोलबा प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिमडेगा के आदेशानुसार अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की...

 

SIMDEGA: जिले के बोलबा प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिमडेगा के आदेशानुसार अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को अपराह्न 12 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाने एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने का था.

विभिन्न वर्गों की सहभागिता, जागरूकता पर जोर

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, पादरी, पुजारी तथा समाज के जिम्मेदार लोग समय पर उपस्थित हुए. सभी ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए अपने-अपने स्तर से सहयोग देने की बात कही.

बाल विवाह के दुष्परिणामों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई. मौके पर बीडीओ डॉ सुषमा आनंद ने बताया कि यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी अन्याय है. उपस्थित लोगों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएं और किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

Also Read: पलामू में 19 अप्रैल को शौर्य दिवस, शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला को दी जाएगी श्रद्धांजलि

अक्षय तृतीया पर सतर्कता बरतने के निर्देश

अधिकारियों ने कहा कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर बाल विवाह की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है. प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि बाल विवाह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *