पलामू में 19 अप्रैल को शौर्य दिवस, शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला को दी जाएगी श्रद्धांजलि

PALAMU: शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के शहादत दिवस के अवसर पर 19 अप्रैल को सिंगरा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा....

PALAMU: शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के शहादत दिवस के अवसर पर 19 अप्रैल को सिंगरा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी होगी.

शहीद स्मारक पर होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कार्यक्रम के तहत शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. हर वर्ष की तरह इस बार भी पलामू पुलिस द्वारा “अनुराग” नाम की विशेष दीपमाला सजाई जाएगी.

सुंदरकांड पाठ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

दोपहर 2 बजे से सुंदरकांड संकीर्तन पाठ शुरू होगा, जिसमें शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी. वहीं शाम 7 बजे से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच धोती-साड़ी का वितरण भी किया जाएगा.

ALSO READ: JAC 8वीं बोर्ड रिजल्ट: रांची जिला रहा प्रदेश में अव्वल, झारखंड के 93.31% छात्र हुए सफल

वीरता और बलिदान की मिसाल

बताया जाता है कि शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला ने अपने दो साथियों की जान बचाने के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था. श्रीगंगानगर में पदस्थापना के समय उनकी शहादत हुई थी. उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है. पलामू समेत उनके जानने वाले इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में याद करते हैं.

लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

शहीद के पिता जितेंद्र कुमार शुक्ला ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करें और आयोजन को सफल बनाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *