खेलो इंडिया जनजातीय खेल : झारखंड के मलखंब खिलाड़ियों ने गाड़ा झंडा, राज्यपाल ने कहा- ‘खिलाड़ियों ने बढ़ाया राज्य का मान’

Ranchi: झारखंड की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेर रही हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित...

Ranchi: झारखंड की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेर रही हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित हुए प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026 में झारखंड के मलखंब खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और संतुलन का लोहा मनवाया है. इस शानदार उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों ने शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर अपना अनुभव साझा किया.

यह भी पढ़ें : झारखंड में प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक के सिर्फ तीन अफसर, पांच डिप्यूटेशन में, अब एक कंधा और आधा दर्जन विभागों का बोझ

शानदार प्रदर्शन: झोली में आया कांस्य पदक

झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अजय झा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान राज्यपाल को जानकारी दी गई कि झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बालक और बालिका, दोनों ही वर्गों में गजब का कौशल दिखाया है. टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंकिंग में कांस्य पदक अपने नाम किया.

राज्यपाल ने दी बधाई, थपथपाई पीठ

खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए राज्यपाल ने सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा हमारे राज्य के युवाओं में खेलों के प्रति गहरा जुनून है. हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है.

यह भी पढ़ें : घर में कितना सोना रखना है सही? जानिए इनकम टैक्स के नियम

भविष्य के लिए दिया जीत का मंत्र

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का रास्ता निरंतर अभ्यास और समर्पण से होकर गुजरता है. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने की सीख दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित गांधी स्टेडियम में आयोजित इस ऐतिहासिक खेल उत्सव का आधिकारिक शुभंकर मोरवीर था. इस प्रतियोगिता में जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान किया गया, जिसका झारखंड ने भरपूर लाभ उठाया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *