चक्रधरपुर: GM ने किया राउरकेला-झारसुगुड़ा स्टेशनों का निरीक्षण, अमृत भारत योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Chakradharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शनिवार को चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला एवं झारसुगुड़ा स्टेशनों का निरीक्षण किया....

Chakradharpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शनिवार को चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला एवं झारसुगुड़ा स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यों की गुणवत्ता व गति पर विशेष जोर दिया. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) तरुण हुरिया सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : सफलता : आयुष्मान भारत में रांची सदर अस्पताल टॉप पर, पुणे में मिला प्रथम स्थान

स्टेशन परिसर का लिया जायजा

महाप्रबंधक ने दोनों स्टेशनों के परिसरों का बारीकी से आकलन किया. उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. जीएम ने चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों से टाइमलाइन पर अपडेट लिया.

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया

इसके अतिरिक्त, महाप्रबंधक ने राउरकेला–झारसुगुड़ा रेल खंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया. निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से किया गया, जिसके माध्यम से ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम, ओएचई, कर्वेचर और समग्र परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया गया.

यह भी पढ़ें : बाबा की शरण में बैडमिंटन स्टार: साइना नेहवाल ने बैद्यनाथ धाम में मत्था टेका, देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

योजनाओं को करें समय पर पूरा : महाप्रबंधक

निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूरा किया जाए. कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने यात्री सुविधाओं में सुधार और सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा. वहीं डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि ये नियमित निरीक्षण रेलवे की सुरक्षा, क्षमता वृद्धि, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा आधारभूत ढांचे के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से किए जाते हैं. राउरकेला और झारसुगुड़ा दोनों ही महत्वपूर्ण स्टेशन हैं और यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं. रेलवे का दावा है कि अमृत भारत योजना के तहत दोनों स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *