सफलता : आयुष्मान भारत में रांची सदर अस्पताल टॉप पर, पुणे में मिला प्रथम स्थान

Ranchi/Pune: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत झारखंड ने पूरे देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर...

Ranchi/Pune: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत झारखंड ने पूरे देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया. पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के चिंतन शिविर में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने झारखंड को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया. यह सम्मान झारखंड के गुणवत्तापूर्ण दावों के सफल निष्पादन, पारदर्शिता और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए प्रदान किया गया है. राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलाव को देखते हुए यह सम्मान मिला.

यह भी पढ़ें : बंगाल चुनाव पर हेमंत सोरेन का बड़ा हमला: यह चुनाव नहीं, साजिश है!

रांची सदर अस्पताल को रोल मॉडल के रूप किया गया प्रस्तुत

इस दो दिवसीय कार्यक्रम (17-18 अप्रैल) में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जसास (JHARKHAND STATE AROGYA SOCIETY) की टीम के छवि रंजन, सीमा सिंह, वैभव राय, डॉ. अखिलेश कुमार झा एवं आशीष रंजन ने सक्रिय भागीदारी निभाई. रांची सदर अस्पताल के उत्कृष्ट कार्यों को देशभर के प्रतिनिधियों के समक्ष रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने पूरी टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि झारखंड आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा और देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बनेगा.

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल चुनाव : काशीपुर में गरजे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- “यह चुनाव केवल सरकार चुनने का नहीं, बल्कि अपनी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *