अवैध संबंध के विवाद में पत्नी की हत्या, तकिए से मुंह दबाकर पति ने ली जान

बोकारो : गोमिया प्रखंड स्थित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. गांव निवासी...

बोकारो : गोमिया प्रखंड स्थित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. गांव निवासी अजय महतो ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी. प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से लंबे समय से अवैध संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था. पत्नी द्वारा विरोध किए जाने पर घर में अक्सर विवाद होता था.

Also Read : गुमला: कुएं से सड़ी-गली लाश बरामद, हत्या की आशंका

कहासुनी के बाद वारदात को दिया अंजाम


शुक्रवार देर रात इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई. गुस्से में आकर अजय महतो ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी. घटना के समय घर में मौजूद नाबालिग बेटी अंशु कुमारी ने बताया कि आरोपी ने उसे डराकर अलग कर दिया और मां की जान ले ली.

Also Read : पलामू : कपिल चौधरी ने एसपी का संभाला पदभार, बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को बताया अपनी प्राथमिकता

सरेंडर के बाद पुलिस जांच में जुटी


घटना के बाद शनिवार सुबह आरोपी खुद चतरोचट्टी थाना पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. बाद में अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *