नगर निकाय चुनाव: दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान हुए

रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत दोपहर 1 बजे तक मतदान के ताज़ा आंकड़े सामने आ गए हैं. शहर और पंचायत क्षेत्रों...

रांची: नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत दोपहर 1 बजे तक मतदान के ताज़ा आंकड़े सामने आ गए हैं. शहर और पंचायत क्षेत्रों में मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

रांची नगर निगम क्षेत्र में 1 बजे तक 24.90% मतदान दर्ज किया गया है. बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, यहां 39.77% मतदान हुआ है.

मतदान सुबह 7:00 बजे से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जारी है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शाम 5:00 बजे तक अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *