SIMDEGA: झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो स्थित Mother Teresa College of Nursing Bano में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर एक सप्ताहव्यापी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चला,जिसमें छात्राओं और संस्थान के कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय मिश्रा, प्रधान अग्नि चालक पप्पू कुमार राय और बबलू तूरी ने भाग लिया.उन्होंने उपस्थित छात्राओं को आग लगने के प्रमुख कारणों,उससे बचाव के उपायों और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों की विस्तृत जानकारी दी.
घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से ले काम: अधिकारियों
अधिकारियों ने विशेष रूप से गैस सिलेंडर और विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया. साथ ही यह भी बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी है.कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया,जिससे वे आपदा की स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई कर सकें.इस अवसर पर संस्थान के कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा,प्राचार्या एरेन बेक सहित कई शिक्षक और सभी छात्राएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना था.
ALSO READ: IND vs SA: 22 साल की उम्र में शतक जैसा रिकॉर्ड! शेफाली वर्मा बनीं सबसे युवा 100 T20I खिलाड़ी
