NEWS DESK: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों South Africa दौरे पर है, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है.बता दें, रविवार (19 अप्रैल) को डरबन में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की स्टार ओपनर Shefali Verma ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
जानकारी दें, शेफाली वर्मा अब सबसे कम उम्र में 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने यह उपलब्धि महज 22 साल और 81 दिन की उम्र में हासिल की. इस मामले में उन्होंने अपनी ही टीम की Jemimah Rodrigues का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 महिला एशिया कप के दौरान 23 साल 327 दिन की उम्र में 100वां मैच खेला था. दुनिया भर में इस उपलब्धि के मामले में शेफाली तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. उनसे आगे Gisele Ishimwe (21 साल 233 दिन) दूसरे और Henriette Ishimwe (20 साल 362 दिन) पहले स्थान पर हैं.
बहुत कम उम्र में शेफाली वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रखा कदम
इसके साथ ही शेफाली भारत की पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 100 टी20 इंटरनेशनल मैच पूरे किए हैं. इस खास सूची में Harmanpreet Kaur, Smriti Mandhana, Deepti Sharma और जेमिमा रोड्रिग्स पहले से शामिल हैं.
शेफाली वर्मा ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से जल्द ही पहचान बना ली. हाल के बड़े टूर्नामेंट्स में भी उन्होंने अहम योगदान दिया है. पिछले साल खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप में, चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल होकर उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 87 रन बनाए और गेंदबाजी में भी 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
ALSO READ: साहेबगंज: सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख
