Click Here
Click Here
Click Here

राजधानी के अलग-अलग डैमों में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनने का रास्ता साफ, HC से टेंडर विवाद खारिज

Ranchi: राजधानी रांची के अलग-अलग डैमों में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनने का रास्ता साफ हो गया है. अब जल्द राजधानी रांची के लोग...

Ranchi: राजधानी रांची के अलग-अलग डैमों में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनने का रास्ता साफ हो गया है. अब जल्द राजधानी रांची के लोग तीन डैमों में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ उठा सकेंगे. दरअसल, राज्य सरकार ने दास एंड कुमार कंपनी को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का टेंडर दिया था, जिसे शिरोमणि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

याचिका खारिज, टेंडर बरकरार

अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए शिरोमणि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की याचिका खारिज कर दी. राज्य सरकार के पर्यटन विभाग ने 28 नवंबर 2025 को राजधानी के तीन डैमों में पांच फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का टेंडर जारी किया था, जिसमें वाराणसी की कंपनी दास एंड कुमार को यह टेंडर मिला.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: झारखंड कैडर के आइएएस का ग्लोबल रसूख: वाशिंगटन डीसी से नीति आयोग तक, केंद्र सरकार की धुरी बने राज्य के ये अफसर

किन डैमों में बनेंगे रेस्टोरेंट

ये फ्लोटिंग रेस्टोरेंट राजधानी के धुर्वा डैम, गेतलसूद डैम और पतरातू डैम में बनेंगे. मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण दास एंड कुमार कंपनी को टेंडर मिलने के बावजूद भी राशि आवंटित नहीं हो पा रही थी.

टेक्निकल फॉल्ट का आरोप और कोर्ट की टिप्पणी

मामले में शिरोमणि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने टेंडर में टेक्निकल फॉल्ट बताते हुए इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. याचिकाकर्ता ने आवंटित कंपनी पर यह आरोप लगाया कि गलत तरीके से दास एंड कुमार कंपनी की बोली को स्वीकार किया गया. अदालत ने पाया कि सबसे पहले शिरोमणि इंडस्ट्रीज ने टेंडर में भाग लिया और जब उसे टेंडर नहीं मिला, तब कोर्ट में चुनौती दी. अगर कोई गलती थी, तो टेंडर में भाग लेने से पहले ही इसे चुनौती दी जानी चाहिए थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *