Click Here
Click Here
Click Here

अपहरण कांड में बड़ी कार्रवाई, मोबाइल ट्रेसिंग से साहिबगंज पहुंची बिहार पुलिस

Sahibganj: बिहार के बांका जिले के रजौन थाना कांड संख्या 514/24 के अपहरण मामले में रजौन थाना की पुलिस टीम सोमवार को...

Sahibganj: बिहार के बांका जिले के रजौन थाना कांड संख्या 514/24 के अपहरण मामले में रजौन थाना की पुलिस टीम सोमवार को साहिबगंज पहुंची. केस के अनुसंधानकर्ता मुकेश कुमार और एसआई संजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए.

मोबाइल लोकेशन से केलाबाड़ी में संदिग्ध तक पहुंच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पहले से ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी. इसी क्रम में मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए एक अहम लोकेशन मिली, जिसके आधार पर टीम साहिबगंज के केलाबाड़ी क्षेत्र पहुंची.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यहां कार्रवाई करते हुए पुलिस अमरनाथ ठाकुर के पुत्र घनश्याम ठाकुर तक पहुंची. कॉल डिटेल और लोकेशन विश्लेषण से मामले के खुलासे की दिशा में अहम जानकारी मिली है.

ALSO READ: राजधानी के अलग-अलग डैमों में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनने का रास्ता साफ, HC से टेंडर विवाद खारिज

पूछताछ जारी, कई अहम सुराग हाथ लगे

संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की और आवश्यक पूछताछ की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपहरण कांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी जांच के साथ-साथ मानवीय सूचना का भी सहारा लिया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. जांच के दौरान जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस भी मौजूद रही.

मोबाइल उपयोगकर्ता फरार, तलाश जारी

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित मोबाइल का उपयोग करने वाला युवक फिलहाल साहिबगंज से बाहर है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *