Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा ब्राह्मण समाज, पूजा-अर्चना कर लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प

  Chakradharpur: चक्रधरपुर शहर में शनिवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई...

 

Chakradharpur: चक्रधरपुर शहर में शनिवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

राजवाड़ी रोड स्थित आवास पर हुआ मुख्य कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मुख्य कार्यक्रम राजवाड़ी रोड स्थित सुरेश शर्मा के आवास पर आयोजित किया गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. पूजा के बाद उनके जीवन, शौर्य और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय के खिलाफ संघर्ष और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं.

Also Read: भारत-अमेरिका व्यापार बातचीत का नया दौर शुरू, बदले वैश्विक माहौल में समझौते पर फिर मंथन

भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. ‘जय परशुराम’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

समाज में एकता और संस्कार पर जोर

इस अवसर पर शहर के उमाशंकर गिरि, संतोष मिश्रा, जेजे षाड़ंगी, कबीर पांडेय, अजय शर्मा, विजय शर्मा, हरि नारायण शर्मा, सोनु पांडे, धीरज तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग एवं ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज में एकता और संस्कारों को बढ़ावा देने की बात कही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *