Click Here
Click Here
Click Here

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का DC ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सख्त निर्देश

Chatra: जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विगत अप्रैल से 23 अप्रैल तक चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का सोमवार को उपायुक्त...

Chatra: जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विगत अप्रैल से 23 अप्रैल तक चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का सोमवार को उपायुक्त रवि आनंद ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

बहाली प्रक्रिया की बारीकी से जांच

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों . पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अभ्यर्थियों की सुविधा पर जोर

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विशेष रूप से अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. उन्होंने पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय एवं विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Also Read: झारखंड: महिला अपराध से जुड़े 6989 मामले दर्ज

व्यवस्था और व्यवहार को लेकर निर्देश

साथ ही उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने को कहा.

अनियमितता पर सख्ती का संदेश

इस दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि यह बहाली प्रक्रिया युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डीसी का स्पष्ट संदेश

डीसी रवि आनंद ने कहा कि होमगार्ड बहाली युवाओं के भविष्य से जुड़ी प्रक्रिया है. इसे पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है. सभी अधिकारी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके.

अधिकारियों की मौजूदगी और मॉनिटरिंग

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे. प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर बहाली प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रयास कर रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *