Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा पुलिस की बड़ी सफलता: 94 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान

  SIMDEGA: मोबाइल फोन आज हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में जब मोबाइल खो जाता है...

 

SIMDEGA: मोबाइल फोन आज हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में जब मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो लोगों की परेशानी बढ़ जाती है और उसे वापस मिलने की उम्मीद भी कम ही रहती है. लेकिन सिमडेगा पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए 94 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए.

विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जिले में अपराध नियंत्रण और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. इस टीम ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी सहायता और लगातार प्रयास से इन मोबाइल फोन को खोज निकाला.

Also Read: होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का DC ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ वितरण

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संबंधित मोबाइल मालिकों को सौंपा गया. इस दौरान अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी.

लोगों ने जताया पुलिस के प्रति आभार

मोबाइल गुम होने के बाद उम्मीद छोड़ चुके लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की. सिमडेगा पुलिस की इस पहल से आम जनता में भरोसा और भी मजबूत हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *