Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड सरकार का आदेश: बढ़ते गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, कल से सुबह 7 बजे खुलेंगे विद्यालय

  रांची: झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को राहत...

 

रांची: झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को राहत देने का फैसला किया है. स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया है.

 कल से लागू होगा नया समय:

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नया समय 21 अप्रैल से प्रभावी होगा. यह नियम राज्य के सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: सिमडेगा: क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए कई निर्देश

भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए कक्षाओं का संचालन अब केजी से कक्षा 8वीं तक का क्लास सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक. इसके अलावा कक्षा नौ से 12 तक का क्लास सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा.

 शिक्षकों के लिए विशेष निर्देश:

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भले ही बच्चों की छुट्टी जल्दी हो जाएगी, लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को दोपहर तक स्कूल में रहना होगा. शिक्षक और कर्मचारी सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और इस दौरान वे गैर-शैक्षणिक कार्यों (जैसे डेटा एंट्री, मिड-डे मील रिपोर्टिंग ) का निष्पादन करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *