PM Kisan: 22 किस्तें जारी,अब 23वीं की बारी,जानिए कब मिलेगा पैसा

NEWS DESK: केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में एक प्रमुख योजना प्रधानमंत्री किसान...

NEWS DESK: केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में एक प्रमुख योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसका लाभ देशभर के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे खेती से जुड़े जरूरी खर्च आसानी से पूरा कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें.

इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस तरह साल भर में कुल 6,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं. इस राशि का उपयोग किसान खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों में कर सकते हैं, जिससे उनकी लागत कम होती है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है.

अब तक 22 किस्तें जारी, करोड़ों किसानों को मिला लाभ
अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. हाल ही में नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. कुल मिलाकर अब तक 4.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है.

23वीं किस्त का इंतजार, जून-जुलाई में आ सकती है रकम
अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच जारी हो सकती है. ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे पहले से ही अपनी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें.

e-KYC और Farmer ID जरूरी
सरकार ने साफ किया है कि अगली किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है और अपनी Farmer ID को पोर्टल से लिंक किया है. जिन किसानों ने यह प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की है, वे जल्द इसे पूरा कर लें, वरना अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं.

इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना के तहत कुछ श्रेणियों के लोग पात्र नहीं हैं. इसमें सरकारी नौकरी करने वाले या जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में है, वे शामिल हैं. इसके अलावा 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले और आयकर देने वाले किसान भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते.

लाभार्थी सूची ऐसे करें चेक
किसान आसानी से ऑनलाइन यह देख सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं. इसके लिए उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर ‘Get Report’ पर क्लिक करें. पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.

स्टेटस चेक करने का तरीका
किसान अपनी किस्त की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए ‘Know Your Status’ टैब पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें. ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर मिल जाएगी.

इसें भी पढ़े: नोटबंदी के पुराने नोट नहीं होंगे एक्सचेंज, सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *