Simdega: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चीरो टोली जंगल से एक महिला का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया.
सूचना के बाद पहुंची पुलिस
बताया गया कि मुफस्सिल थाना को सूचना मिली कि चिरोटोली जंगल में एक महिला का शव पड़ा है, जिसे कुत्ते नोच रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
पेड़ के नीचे मिला शव
पुलिस ने देखा कि वहां एक महिला का क्षत-विक्षत शव एक पेड़ के नीचे पड़ा था. शव के गले में एक टूटी हुई रस्सी बंधी थी. वहीं पेड़ पर भी उसी रस्सी का एक टूटा हिस्सा बंधा था.
Also Read: JSSC-CGL पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशीभूषण दीक्षित की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
आत्महत्या की आशंका
जिसे देखकर अंदाजा लगाया गया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद कुत्तों के नोचने के कारण रस्सी टूट गई और शव जमीन पर गिर गया.
शव की हालत खराब
पुलिस को जंगल में मिले महिला के शव के शरीर का काफी हिस्सा कुत्ते नोचकर खा चुके थे.
महिला की पहचान
शव की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चीरो टोली गांव निवासी जयमंती टेटे के रूप में हुई. बताया गया कि जयमंती विक्षिप्त थी और वह अकेले अपने घर पर रहती थी. चार दिन पूर्व गांव वालों ने उसे जंगल की तरफ जाते हुए देखा था.
जांच जारी
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
