Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो की धमाकेदार शुरुआत

Bokaro: झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में पाकुड़ में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के...

Bokaro: झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में पाकुड़ में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. बोकारो जिले का गौरव बढ़ाया है. बालक वर्ग में बोकारो की टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में धनबाद को एकतरफा मुकाबले में 48-06 के बड़े अंतर से पराजित किया. इस मैच में बोकारो के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. उत्कृष्ट टीमवर्क तथा आक्रामक खेल का प्रदर्शन के दम पर बोकारो की टीम हावी रही. दूसरे लीग मुकाबले में बोकारो का सामना दुमका से हुआ. इस मैच में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टीम के कोच किंकर कृष्णा, निशांत हांसदा, टीम मैनेजर प्रत्यूष एवं प्रियांश ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें: जनता का अंतिम विकल्प पुलिस है, इसलिए हर समस्या का समाधान करें : आईजी शैलेन्द्र कुमार सिंह

बोकारो बालिका टीम सेमीफाइनल में पहुंची

वहीं, बालिका वर्ग में बोकारो की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जामताड़ा के खिलाफ की. इस मुकाबले में बोकारो की बालिकाओं ने शानदार खेल दिखाते हुए जामताड़ा को 27-03 के बड़े अंतर से हराया. दूसरे मैच में मेजबान पाकुड़ की टीम को 11-05 से पराजित कर टीम ने अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बोकारो की भिड़ंत पूर्वी सिंहभूम की मजबूत टीम से हुई. रोमांचक मुकाबले में बोकारो की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए 23-14 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अब सेमीफाइनल में बोकारो की टीम का मुकाबला 7 जून को टाटा स्टील की टीम से होगा. टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में खुशी का माहौल है‌. सभी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

बधाइयों का लगा तांता

गौरतलब है कि 1 जून को बोकारो पब्लिक स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में जिला टीम चयन ट्रायल आयोजित किया गया था. वहीं, बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह एवं सचिव कन्हैया प्रसाद ने बोकारो पब्लिक स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया. कहा कि विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट खेल सुविधाओं का खिलाड़ियों को भरपूर लाभ मिला. उन्होंने दोनों टीमों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा आगामी मुकाबलों में सफलता की शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस ने कुसई चौक के पास जुआ खेल रहे 10 जुआरी को किया गिरफ्तार, नकद और बाइक बरामद

बालक टीम के खिलाड़ी: कृष्णा, नवीन, आशीष, अभि, शिवम, गैरी, अंशुमान, केशव, अयान, वंश, रियांश एवं अश्विनी.

बालिका टीम की खिलाड़ी: सेजल, ऋचा, इशिका, प्राची, प्रिया, एकता, शिवांजलि, सोनाक्षी, वेदिका, वृष्टि एवं आकांक्षा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *