नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान तेज, BJP ने विपक्ष पर साधा निशाना

Lohardaga: शहर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले...

Lohardaga: शहर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस कानून को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए विपक्षी दलों पर इसके क्रियान्वयन में बाधा डालने का आरोप लगाया है.

BJP का विपक्ष पर सीधा हमला

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने लोहरदगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय राजनीति का मुद्दा बना दिया.

इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस अधिनियम को लागू करने का समय आया, तब कई विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाने और प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की. मंडल ने इंडि गठबंधन के दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि उनका रवैया महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करने वाला रहा है.

Also Read: अपराधी प्रिंस खान गैंग का चीफ फाइनेंशियल मैनेजर था सैफी, कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा गया

विपक्ष की राजनीति पर उठाए सवाल

अमित मंडल ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी दिलाने का संकल्प है.” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण इस दिशा में अपेक्षित गति नहीं मिल पाई है. महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति करना और फिर जिम्मेदारी से पीछे हट जाना विपक्ष के दोहरे चरित्र को दर्शाता है.

केंद्र की योजनाओं का किया जिक्र

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने जैसी पहल ने महिलाओं की स्थिति को मजबूत किया है.

जनता देगी जवाब

मंडल ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो दल आज महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, वही दल संसद और सड़कों पर ऐसे फैसलों को कमजोर करने में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इस दोहरे रवैये को समझेगी और इसका जवाब भी देगी.

कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे. इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय पंकज, राजीव रंजन, पवन समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बढ़ती सियासी बयानबाजी यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक गरमा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *