Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मंगलवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां वे कांग्रेस के इंदिरा भवन में आयोजित राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. इस दौरे को राज्य के पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
Also Read: झारखंड के बिल्डर्स बिहार में करें निवेश, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उठाएं लाभ: विवेक कुमार सिंह
राहुल गांधी का होगा संबोधन
इस बैठक की खास बात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संबोधन माना जा रहा है. उम्मीद है कि वे ओबीसी समुदाय के अधिकार, सही प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण को लेकर पार्टी की रणनीति और आगे की दिशा साफ करेंगे.
बेंगलुरु में हो चुकी है पिछली बैठक
इससे पहले राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की एक अहम बैठक बेंगलुरु में आयोजित की गई थी, जिसमें संगठन को मजबूत करने और समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई थी.
