Ranchi: रांची के जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से 2025 बैच की आईएएस प्रोबेशनर आस्था शरण ने शिष्टाचार मुलाकात की. जिला प्रशिक्षण के लिए रांची में योगदान देने के बाद उन्होंने उपायुक्त से भेंट कर प्रशिक्षण अवधि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की.
उपायुक्त ने किया स्वागत, दीं शुभकामनाएं
मुलाकात के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आस्था शरण का स्वागत करते हुए उन्हें प्रशिक्षण अवधि के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशिक्षण प्रशासनिक अधिकारियों के लिए जमीनी स्तर पर शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझने का महत्वपूर्ण अवसर होता है.
जमीनी प्रशासन को समझने का मिलेगा अवसर
उपायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को विभिन्न विभागों के कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों की गहन जानकारी प्राप्त होती है. इससे प्रशासनिक कार्यों की व्यावहारिक समझ विकसित होती है.
Read Also: मिशन बूथ और राज्यसभा फतेह : भाजपा की मैराथन बैठक में बनी बड़ी रणनीति
जनहित और सुशासन में निभाएंगी अहम भूमिका
उपायुक्त ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान आस्था शरण प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त करेंगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में वे जनहित, सुशासन और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.



