Click Here
Click Here
Click Here

चीरा चास में बंद घर में लाखों की चोरी, घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल

Bokaro : बोकारो के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधाजोड़ निवासी विजय कुमार मिश्रा के बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना...

Bokaro : बोकारो के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधाजोड़ निवासी विजय कुमार मिश्रा के बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. विजय कुमार मिश्रा लगभग तीन माह से वेल्लोर में इलाजरत हैं. इसी बीच चोरों ने मौका देखकर टीवी, इंडक्शन, इनवर्टर, कपड़े, जेवरात तथा नकद रुपये समेत करीब 4 से 5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.

सुबह खुला मिला घर का दरवाजा, अंदर बिखरा सामान देख उड़े होश

घटना का खुलासा तब हुआ जब गृहस्वामी के बड़े भाई शिव नारायण मिश्रा सुबह घर पहुंचे. उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा और पहले उन्हें लगा कि विजय कुमार मिश्रा की बेटी-दामाद आए होंगे. आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो वे अंदर गए, जहां सभी कमरों के दरवाजे खुले मिले. इसके बाद उन्होंने गृहस्वामी को फोन कर जानकारी दी. सूचना मिलने पर चास थाना पुलिस टीम पहुंची. जांच के दौरान घर के अंदर अलमारी, लॉकर और बक्से खुले मिले. सामान बिखरा पड़ा था, टीवी समेत कई कीमती वस्तुएं गायब थीं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर कलश यात्रा का आयोजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *