एफआईआर में नया खुलासा: ITBP कैंप के पास जमीन दिलाने के नाम पर लिए थे 70 लाख, दबाव बनाने पर विजय टेटे ने मार दी गोली

Ranchi: राजधानी के सुखदेवनगर (पण्डरा ओपी) थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मनोकामना मंदिर में पूजा कर बाहर निकल रहे ‘सिंह इन्फ्राकॉम...

ITBP camp

Ranchi: राजधानी के सुखदेवनगर (पण्डरा ओपी) थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मनोकामना मंदिर में पूजा कर बाहर निकल रहे ‘सिंह इन्फ्राकॉम प्रा.लि. (गोल्डन सिटी)’ के सीईओ भार्गव सिंह उर्फ छोटू (28 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विजय टेटे फायरिंग करते हुए फरार हो गया. घायल भार्गव ने अस्पताल में दम तोड़ने से पहले अपने जीजा को कातिल का नाम बताया. पुलिस ने धारा-103 (1) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

भार्गव के जीजा और कंपनी के मालिक शैलेश सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में पुलिस को बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे भार्गव अपनी बहन को “जूस तैयार रखना” कहकर मंदिर गए थे. तभी आरोपी विजय टेटे (गांधीनगर, कांके) ने उन्हें फोन किया. भार्गव ने उसे मंदिर ही बुला लिया. जैसे ही भार्गव पूजा कर बाहर निकले, विजय ने उन पर फायरिंग कर दी. लोगों ने आरोपी को घेरने की कोशिश की, लेकिन वह दहशत फैलाते हुए भाग निकला.

70 लाख रुपये और जमीन की ‘डील’ बनी मौत की वजह

आरोपी विजय टेटे ने हुरहुरी उषामातु ITBP कैंप के पास जमीन दिलाने के नाम पर शैलेश सिंह और भार्गव से करीब 70 लाख रुपये लिए थे. लंबे समय से न जमीन मिल रही थी और न ही पैसे वापस हो रहे थे. भार्गव और शैलेश लगातार विजय पर दबाव बना रहे थे. इसी विवाद को खत्म करने के लिए विजय ने मंदिर को ‘डेथ ट्रैप’ बनाया और भार्गव की हत्या कर दी. गोली लगने के बाद भार्गव को पहले सिटी हॉस्पिटल (पिस्का मोड़) ले जाया गया. वहां वह होश में थे. उन्होंने अपने जीजा को साफ तौर पर बताया कि “विजय टेटे ने मुझे गोली मारी है. इसके बाद उन्हें पारस अस्पताल (धुर्वा) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह 11:30 बजे उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: निरसा में विधायक का ‘सिंघम’ अवतार: खुद की नाकेबंदी, अवैध कोयले से लदे दो ट्रक दबोचे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *