पलामू: आपसी रंजिश में गोलीबारी, एक किशोर घायल, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे स्थित अग्रसेन भवन के पास आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी...

firing
सांकेतिक तस्वीर

Palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे स्थित अग्रसेन भवन के पास आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में एक किशोर को गोली लग गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन 

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी के कारणों की स्पष्ट वजह और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गंभीर मरीज को आधा किलोमीटर पैदल ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *