Koderma: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन “SATARK” के तहत कोडरमा रेलवे स्टेशन से अंग्रेजी शराब की 5 बोतलें बरामद की हैं. जब्त शराब की कुल कीमत ₹4,100 आंकी गई है. जानकारी के अनुसार कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-04 पर FOB के पास निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में आरक्षी विनोद कुमार और आरक्षी पूरण चंद मीना गश्त कर रहे थे. इसी दौरान प्लेटफॉर्म-04 पर FOB के पास एक सफेद रंग का झोला संदिग्ध अवस्था में रखा मिला. आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी झोले पर अपना दावा नहीं किया. संदेह के आधार पर मौके पर ही झोले की तलाशी ली गई.
उत्पाद विभाग को सौंपा गया जब्त सामान
तलाशी में झोले से Royal Stag Deluxe Whisky की 5 बोतलें बरामद हुईं. प्रत्येक बोतल 750 ML की थी और उस पर ₹820 MRP अंकित था. RPF पोस्ट कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने उपलब्ध गवाहों के समक्ष समय 11:40 बजे सभी 5 बोतलों की जप्ती सूची बनाकर उन्हें जब्त किया. जब्त की गई सभी शराब की कुल क्षमता 3,750 ML और कुल अनुमानित कीमत ₹4,100 है. अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई के लिए जब्त सामान को उत्पाद विभाग, कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया है.
ALSO READ: चक्रधरपुर: कोल्हान रक्षा संघ के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन, 9 अगस्त को होगा वन पट्टा वितरण कार्यक्रम
