Koderma: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गश्ती के दौरान एक संदिग्ध झोले से 48 केन बीयर बरामद की है. जब्त शराब की कुल कीमत 5,280 आंकी गई है.
लावारिस झोले की तलाशी में मिली बीयर
जानकारी के अनुसार दिनांक 29.07.2026 को कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 पर ASI वशिष्ठ नारायण यादव के नेतृत्व में आरक्षी रामाश्रय कुमार और आरक्षी धर्मेंद्र कुमार गश्त कर रहे थे. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 के पश्चिमी छोर पर एक मटमैले रंग का झोला संदिग्ध अवस्था में रखा मिला. आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी झोले पर अपना दावा नहीं किया. शंका के आधार पर मौके पर ही झोले की तलाशी ली गई.
उत्पाद विभाग को सौंपा गया जब्त सामान
तलाशी में झोले से The Strong Kick Strong Beer ब्रांड की 48 केन बीयर बरामद हुई. प्रत्येक केन 500 ML की थी और उस पर 110 MRP अंकित था. RPF पोस्ट कोडरमा के ASI वशिष्ठ नारायण यादव ने उपलब्ध गवाहों के समक्ष समय 03:30 बजे सभी 48 केन बीयर की जब्ती सूची बनाकर उन्हें जब्त किया. जब्त की गई सभी बीयर की कुल क्षमता 24,000 ML और कुल अनुमानित कीमत 5,280 है. अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई के लिए जब्त सामान को उत्पाद विभाग, कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया है.
