SIR-2026 अभियान में बड़ी प्रगति, रांची के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण व डिजिटाइजेशन लगभग पूरा

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत रांची जिले में मतदाता सत्यापन अभियान अंतिम चरण...

SIR-2026 work in Ranchi enters final stages, counting forms reach 99.95% voters

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत रांची जिले में मतदाता सत्यापन अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है. जिला प्रशासन के अनुसार 29 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों (Enumeration Form) का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन लगभग 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है.

विधानसभावार ASDD मतदाताओं की सूची तैयार

जिला प्रशासन ने बताया कि तमाड़, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म का 100 प्रतिशत वितरण एवं संग्रहण पूरा हो चुका है. वहीं सिल्ली, खिजरी और रांची विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्य लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है. डिजिटाइजेशन के मामले में तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 100 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है.
प्रशासन ने विधानसभावार ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) मतदाताओं की सूची भी तैयार कर ली है.

सूची के अनुसार रांची विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 1,52,913 (38.73%) तथा हटिया में 1,84,726 (33.59%) मतदाता ASDD श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं. इसके अलावा कांके में 1,42,667 (28.38%), खिजरी में 89,256 (23.04%), मांडर में 63,743 (16.24%), तमाड़ में 32,071 (14.64%) तथा सिल्ली में 32,560 (14.26%) मतदाता इस श्रेणी में शामिल किए गए हैं.

रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक संख्या अनुपस्थित मतदाताओं की दर्ज

ASDD सूची के अनुसार रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक संख्या अनुपस्थित (Absent) मतदाताओं की दर्ज की गई है. वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रों में स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, पूर्व से पंजीकृत एवं अन्य श्रेणियों के मतदाताओं का भी विस्तृत सत्यापन किया गया है. जिला प्रशासन का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही अंतिम मतदाता सूची में शामिल रहें.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: कोल्हान रक्षा संघ के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन, 9 अगस्त को होगा वन पट्टा वितरण कार्यक्रम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *