ACB FIR नंबर 11/2025 के आरोपी IAS विनय चौबे की बेल पर कल सुनवाई

RANCHI: पिछले लगभग 11 महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर 23...

RANCHI: पिछले लगभग 11 महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर 23 अप्रैल यानी को सुनवाई होगी.जिस मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी उसमें ACB ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है.यह केस हजारीबाग में विनय चौबे के डीसी रहने के दौरान सेवायत भूमि (Sewayat Land) की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है.हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट में विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.

73 लोगों पर नामजद आरोप, ACB से मांगा गया जवाब

बता दें, कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने ACB को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था.इस केस में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह,हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद,तत्कालीन CO शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

ALSO READ: होम गार्ड बहाली में फर्जीवाड़ा कर अपात्र अभ्यर्थियों के चयन का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *