Click Here
Click Here

झारखंड में भीषण गर्मी का सितम : 43.4 डिग्री के साथ डाल्टनगंज सबसे गर्म, 24 अप्रैल से बारिश और आंधी की संभावना

Ranchi : झारखंड में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं. राज्य के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार...

Ranchi : झारखंड में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं. राज्य के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. भीषण गर्मी और लू की तपिश झेल रहे झारखंडवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि आगामी 24 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें : GUMLA BREAKING: शिक्षक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, अधिकारियों ने समझाकर खत्म कराया प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

छह जिलों में पारा 40 के पार

पिछले 24 घंटों में राज्य के छह जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया. डाल्टनगंज 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं, गुमला में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा.

बारिश और आंधी का अलर्ट : अगले 3 दिनों का पूर्वानुमान

• 24 अप्रैल: राज्य के पूर्वी भाग (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह) में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
• 25 अप्रैल: उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं.
• 26 अप्रैल: राज्य के लगभग सभी हिस्सों (साहिबगंज, रांची, बोकारो, खूंटी, पलामू, सिंहभूम में गर्जन के साथ बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण के नाम पर देश को बरगला रही है भाजपा, परिसीमन की आड़ में रची जा रही है गहरी साजिश: रितु चौधरी

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी देते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. हालांकि, इस बारिश से बढ़ते तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को लू से बड़ी राहत मिलेगी.

इन प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

रांची- 38.6 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर- 42.4 डिग्री सेल्सियस
डालटनगंज- 43.4 डिग्री सेल्सियस
बोकारो- 42.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा- 42.4 डिग्री सेल्सियस
खूंटी- 37.8 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा- 37.7 डिग्री सेल्सियस
लातेहार- 34.6 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला- 42.4 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़- 41.1 डिग्री सेल्सियस
गुमला- 38.8 डिग्री सेल्सियस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *