Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

नशीली दवा सप्लायर को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर भेजा जेल

SIMDEGA: सिमडेगा पुलिस ने थाना कांड संख्या 21/2026 के तहत दर्ज नशीली दवाओं की बिक्री मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर...

SIMDEGA: सिमडेगा पुलिस ने थाना कांड संख्या 21/2026 के तहत दर्ज नशीली दवाओं की बिक्री मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.

गुप्त सूचना पर बनी थी विशेष टीम

मामले में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि 05 फरवरी 2026 को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने गुलजार गली स्थित सम्राट बूट हाउस में छापेमारी कर नशीली दवाओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया था. हालांकि, इस मामले का मुख्य सप्लायर फरार चल रहा था.

तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर फरार आरोपी की तलाश जारी थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ओडिशा के वेदव्यास क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी रजत विश्वाल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे सिमडेगा लाया गया और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई, कबरीबाद कोल माइंस से कोयला तस्करी में प्रयुक्त 15 बाइक जब्त

नशा कारोबार के खिलाफ अभियान जारी

एसडीपीओ ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *