बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती पर DC और SP ने किए माल्यार्पण

SIMDEGA:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, सिमडेगा जिला इकाई के तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह की 168वीं जयंती मनाई गई. सिमडेगा के वीर...

SIMDEGA:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, सिमडेगा जिला इकाई के तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह की 168वीं जयंती मनाई गई. सिमडेगा के वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस.खोटरे उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और जयकारे लगाए.इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे. उन्हें भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में जाना जाता है.बताया गया कि 80 वर्ष की आयु में भी वे युद्ध लड़ने और विजय प्राप्त करने की क्षमता रखते थे.

वे अन्याय के विरोधी और स्वतंत्रता प्रेमी महान सेनानायक थे.अपनी ढलती उम्र और खराब स्वास्थ्य के बावजूद उन्होंने कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके और अंतिम समय तक उनका डटकर सामना किया.उनकी शौर्यगाथा और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा.

ALSO READ: रांची की ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर: ट्रैफिक SP ने किया सड़कों का निरीक्षण, हटेंगे बिजली के पोल और टूटेंगी दुकानें और सड़के होगी चौड़ी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *