लोहरदगा में उपायुक्त ने औद्योगिक सिलाई केंद्र का किया निरीक्षण, विस्तार के दिए निर्देश

LOHARDAGA: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज किस्को प्रखण्ड स्थित सक्षम महिला उत्पादक समूह औद्योगिक सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान...

LOHARDAGA: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज किस्को प्रखण्ड स्थित सक्षम महिला उत्पादक समूह औद्योगिक सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने वहां कार्यरत महिला उत्पादक समूह के द्वारा स्कूली पोशाक निर्माण कार्य की जानकारी ली.

उत्पादन और आय वृद्धि पर जोर

उपायुक्त ने महिला उत्पादक समूह की दीदीयों से वहां उत्पादन से प्राप्त होनेवाली आय की जानकारी ली. भविष्य में उत्पादन व आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

केंद्र के विस्तार का दिया निर्देश

साथ ही डीपीएम जेएसएलपीएस को इसे बड़े स्तर पर विस्तार करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सिलाई केंद से रोजगार मिल सके.

Also Read: ट्रेजरी घोटाले की सजा भुगत रहे गुरुजी, वेतन न मिलने पर काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने जताया विरोध

कार्य की की प्रशंसा

उपायुक्त सिलाई केंद्र में कपड़ों की कटिंग, स्टिचिंग, बटन लगाना, आयरनिंग आदि का कार्य देखा और प्रशंसा की.

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

आज के निरीक्षण में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरंेग, आईपीएस वेदांत शंकर, एसडीओ अमित कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *