NEWS DESK: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. यह परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी.
परीक्षा कार्यक्रम (Date Sheet)
जारी शेड्यूल के अनुसार, 15 मई को गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) की परीक्षा होगी.
16 मई को अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया जाएगा.
18 मई को विज्ञान की परीक्षा होगी.
19 मई को हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी.
20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों की परीक्षा होगी.
वहीं, 21 मई को सामाजिक विज्ञान (Social Science) का पेपर होगा.
परीक्षा का समय
सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी.
छात्रों के लिए सलाह
CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी तैयारी समयबद्ध तरीके से करें और आधिकारिक डेटशीट के अनुसार अध्ययन योजना बनाएं.यह सेकेंड बोर्ड परीक्षा उन छात्रों के लिए एक अहम मौका है, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं.
ALSO READ: कोयला चोरों पर चला प्रशासन का डंडा: CCL और पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 17 बाइक जब्त
