Hazaribagh: जिले में शिक्षा जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार, 23 अप्रैल को जिले भर के शिक्षक संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर उग्र रुख अख्तियार कर लिया है. पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने से आक्रोशित शिक्षकों ने स्कूलों में काला बिल्ला. लगाकर काम किया और जिला प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.
ट्रेजरी घोटाले की मार, शिक्षकों पर पड़ी भारी:
शिक्षकों का आरोप है कि हजारीबाग में हुए बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले के बाद से ही मार्च महीने से उनका वेतन रोक दिया गया है.शिक्षकों का कहना है कि इस घोटाले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है, फिर भी सजा के तौर पर उनका वेतन रोका जाना पूरी तरह से अनुचित है.होली और अन्य त्योहारों के बीच दो महीने से वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.जिले में नियुक्त हुए नए सहायक आचार्यों को काम करते हुए नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें एक भी महीने का वेतन नसीब नहीं हुआ है.
ALSO READ: पैसों के विवाद में चाकू से गोदकर की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार
