Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING: जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे की बेल पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

RANCHI: पिछले लगभग 11 महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर गुरुवार...

RANCHI:  पिछले लगभग 11 महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.गुरुवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने विनय चौबे और ACB की ओर से बहस पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.अब अदालत क्या फैसला देता है यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा.जिस मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई उसमें ACB ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है.यह केस हजारीबाग में विनय चौबे के डीसी रहने के दौरान सेवायत भूमि (Serviced land)अवैध ढंग से खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है.

विजय सिंह समेत 73 लोगों को नामजद आरोपी बने

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

हाईकोर्ट के की न्यायाधीश जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट में विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.इस केस में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह,हज़ारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद,तत्कालीन CO कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गड़ोदिया ने विनय चौबे की जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया. विनय चौबे की ओर से वरीय अधिवक्ता आर एस मजूमदार ने बहस की.

ALSO READ: 10वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE सेकेंड बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *