JET-2024 परीक्षा को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, फर्जी अभ्यर्थियों पर रहेगी कड़ी नजर

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड पात्रता परीक्षा-2024 (JET-2024) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर रांची जिला...

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड पात्रता परीक्षा-2024 (JET-2024) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने की. बैठक में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान, नकल रोकने, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा विभागीय समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ संपन्न कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें : कलयुगी बेटा ने पत्थर से कुचकर की अपनी मां की हत्या, हत्यारा बेटा गिरफ्तार

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनाती के निर्देश

अपर जिला दंडाधिकारी ने सभी अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही केंद्रों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने और अनावश्यक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए विशेष योजना बनाने को कहा गया. प्रशासन ने फर्जी अभ्यर्थियों, नकल कराने वाले गिरोहों और अन्य अनधिकृत गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. केंद्र अधीक्षकों, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया.

असामाजिक तत्वों पर भी प्रशासन की रहेगी नजर

बैठक में आग, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा टीम, अग्निशमन दल और सहायक सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने की बात कही गई. अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी प्रशासन ने सतर्क निगरानी रखने का निर्देश दिया है. बैठक में एडीएम नक्सल सुदर्शन मुर्मू, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, JPSC के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. जिला प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा के सफल आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Followup: अब अंचल कार्यालय के बाहर रेखा देवी के गोतिया ने किया धरना प्रदर्शन, जमीन मामले में आया नया मोड़

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *