मुख्यमंत्री को पंचायत सम्मेलन का न्योता, 24 अप्रैल को खेलगांव में होगा कार्यक्रम

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पंचायती राज विभाग की निदेशक राजेश्वरी ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को...

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पंचायती राज विभाग की निदेशक राजेश्वरी ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 अप्रैल को खेलगांव में होने वाले “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

पंचायत व्यवस्था और विकास पर हुई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. निदेशक ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में राज्यभर के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे.

ALSO READ: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस सख्त, वैन-ऑटो के लिए जारी हुए कड़े निर्देश, रांची पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान

बेहतर कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान

यह कार्यक्रम पंचायत स्तर पर बेहतर काम करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य गांवों में विकास कार्यों को बढ़ावा देना और अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित करना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *