Gumla: चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के लुरु गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला किया. घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग शिबू उरांव की मौत हो गयी जबकि पत्नी धानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. देर रात उसकी बहू जाम्बी उरांव जब शादी समारोह से वापस लौटी तब घटना की जानकारी हुई. घटना की सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंची. शव को पुलिस ने कब्जे में लिया, वहीं गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा.
यह भी पढ़ें : रांची में जाम और अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति : सड़कों पर उतरा प्रशासन, अब नहीं चलेगी मनमानी
पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में अपने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ बहू जाम्बी उरांव रहती थी. वह कल शाम में गांव में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी. इस बीच अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे बुजुर्ग दंपति की लाठी डंडे से पीटकर व गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की बात कही है.

यह भी पढ़ें : 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संत पात्रिक स्कूल का खिलेश साहू बना जिला टॉपर
