पाकुड़ के अर्जुन गोस्वामी संभालेंगे झारखंड अंडर-17 स्कूली क्रिकेट टीम की कमान

Ranchi/Pakur: झारखंड की अंडर-17 बालक स्कूली क्रिकेट टीम 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को रांची से...

Ranchi/Pakur: झारखंड की अंडर-17 बालक स्कूली क्रिकेट टीम 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को रांची से तेलंगाना के जादचर्ला के लिए रवाना हुई. प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल से 1 मई 2026 तक किया जाएगा. 16 सदस्यीय टीम कोच पंकज कुमार और मैनेजर दीपक कुमार मेहता के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी.

अर्जुन गोस्वामी बने कप्तान

टीम की कप्तानी अर्जुन गोस्वामी करेंगे, जो मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ के कक्षा 11वीं के छात्र हैं. वहीं रक्षित प्रवीण को उपकप्तान बनाया गया है. अर्जुन के कप्तान चुने जाने पर पाकुड़ जिले में खुशी का माहौल है.

ALSO READ: प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक माह बाद होने वाली थी शादी

चयन प्रक्रिया और तैयारी

यह टीम ‘खेलो झारखंड’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के आधार पर चुनी गई है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट और खेल किट उपलब्ध कराई गई है.

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

अर्जुन गोस्वामी के चयन और कप्तानी मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार सिंह, एडीपीओ पीयूष कुमार तथा प्रभाग प्रभारी राजेश कुमार ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं.

टीम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन समेत कई अधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *