Ramgarh: पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में रामगढ़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जिले के एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर अब सभी थानों में डेली मीटिंग पहल की शुरुआत की गई है. इस नई व्यवस्था के तहत थाना प्रभारियों को प्रतिदिन सुबह अपने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके कार्यों का लेखा-जोखा तैयार करना होगा.

एसपी ने पतरातु से की शुरुआत:
इस अभियान का औपचारिक आगाज पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ पतरातु और पतरातु थाना के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किया गया. बैठक के दौरान स्पष्ट किया गया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में थानों की भूमिका सबसे अहम है, इसलिए कार्यों की दैनिक निगरानी अनिवार्य है.
क्या है ‘टास्क ऑफ द डे:
नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के लिए एक फॉर्मेट तैयार किया गया है. प्रतिदिन प्रातःकाल होने वाली लंबित वारंट, कुर्की और सम्मन का त्वरित निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चार्जशीटेड अपराधियों का भौतिक सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र और पासपोर्ट सत्यापन के लंबित मामलों का निपटारा.
