Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शुक्रवार को सदर अस्पताल, चाईबासा में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान किया.
जागरूकता अभियान से मिली प्रेरणा
पश्चिमी सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शुक्रवार को सदर अस्पताल, चाईबासा में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान किया. यह प्रेरणादायक पहल उपायुक्त मनीष कुमार के प्रोजेक्ट जागृति अभियान से प्रेरित होकर की गई, जिसके तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में नियमित रूप से रक्तदान को बढ़ावा दिया जा रहा है. श्री राय ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया.
Also Read: नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पदाधिकारियों ने किया सम्मानित
इस अवसर पर नगर परिषद, चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी संतोषी मुर्मू, अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत द्वारा त्रिशानु राय को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस सराहनीय कार्य पर पदाधिकारियों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक प्रेरक पहल है, जो समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति समाज कल्याण के लिए रक्तदान करता है, तो यह कार्य जीवनभर यादगार बन जाता है.
लोगों से की अपील
रक्तदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. त्रिशानु राय ने जिलेवासियों से अपील की कि वे भी आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं.
