Gumla: सिसई ब्लॉक के मुर्गू चैलीटोली गांव में एक दुखद दुर्घटना में, 11 वर्षीय रितिका कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।.इस घटना के बाद,पूरे गांव और परिवार में शोक का माहौल छा गया है.जानकारी के अनुसार,शुक्रवार शाम को रितिका अपनी बड़ी बहन के साथ बकरियां चराने के लिए खेतों में गई थी. इसी दौरान, दोनों बहनें नहाने के लिए पास के एक तालाब में उतर गई. नहाते समय,वे गहरे पानी की ओर बह गई और डूबने लगी.
बड़ी बहन ने शोर मचाकर
बताया जा रहा है कि इस दौरान रितिका ने साहस दिखाते हुए अपनी बड़ी बहन को खींचकर किनारे करने की कोशिश की. बड़ी बहन किसी तरह किनारे पहुंच गई, लेकिन रितिका खुद गहरे पानी में डूब गई. बड़ी बहन ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, पर वह सफल नहीं हो सकी.इसके बाद बड़ी बहन ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया.
मौके पर पहुंचे ग्रामीण
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब से रितिका को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.परिजन उसे जीवित होने की उम्मीद में तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे.
ALSO READ: रांची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 5 की मौत
