RANCHI: झारखंड की राजधानी में आज राजनीति का पारा हाई रहने वाला है. झारखंड महिला भाजपा की ओर से पूर्व घोषित महिला आक्रोश पदयात्रा, आज यानी (25 अप्रैल) मोरहाबादी मैदान से शुरू होने जा रही है. इस रैली में भाजपा के दिग्गज नेताओं और हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है.एक ओर जहां राजनीतिक सरगर्मी तेज है,वहीं दूसरी ओर आम जनता के लिए यह यात्रा जाम की आफत लेकर आ सकती है.
रैली का रूट और संभावित जाम के हॉटस्पॉट
यह पदयात्रा सुबह 10 बजे मोरहाबादी मैदान से कूच करेगी और अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगी. इस रूट के कारण शहर के दिल कहे जाने वाले इन इलाकों में ट्रैफिक रेंग सकता है.बरियातू रोड और रेडियम रोड, सर्कुलर रोड,जेल रोड, मेन रोड और कोकर रोड में जाम की समस्या हो सकती है.
पुलिस का ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार
रैली को देखते हुए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं: हर प्रमुख चौक-चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में एम्बुलेंस और स्कूली बसों को रास्ता मिलता रहे. रैली के मार्ग पर बैरिकेडिंग और डायवर्जन की भी तैयारी है.
न्यूजवेव की अपील
यदि बहुत आवश्यक न हो, तो आज दोपहर 2 बजे तक उपरोक्त सड़कों पर जाने से बचें. वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें और बच्चों को स्कूल से लाने के समय में थोड़ा अतिरिक्त मार्जिन लेकर चलें.
ALSO READ: झारखंड गठन से लेकर अब तक शहीद हुए जवानों के आश्रित बच्चों का पूरा डेटा बेस होगा तैयार
